लखनऊ, जनवरी 29 -- यूपी सरकार और जापान के यामानाशी प्रांत के प्रतिनिधिमंडल के बीच गुरुवार को दो ग्रीन हाइड्रोजन केंद्र स्थापित करेंगे। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) दीपक कुमार की अध्यक्षता में स्वच्छ ऊर्जा पर एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य उद्देश्य ग्रीन हाइड्रोजन और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश और यामानाशी के बीच दीर्घकालिक सहयोग को बढ़ावा देना था। उत्तर प्रदेश ग्रीन हाइड्रोजन नीति-2024 के तहत यामानाशी प्रांत की सरकार के साथ मिलकर दो उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) स्थापित करने की रूचि व्यक्त की। ये केंद्र ग्रीन हाइड्रोजन वैल्यू चेन में अनुसंधान, नवाचार, कौशल विकास तथा स्वदेशी विनिर्माण को बढ़ावा देंगे। प्रस्तावित योजना के अनुसार, आईआईटी कानपुर और हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय (एचबीटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.