हिन्दुस्तान टीम, फरवरी 10 -- ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) यूपी में अचानक सक्रिय (Active) हो गई है। पार्टी अपना जनाधार बढ़ाने के लिए गांव-गांव अभियान चला रही है। सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम अध्यक्षों की तैनाती के साथ ही 121 सदस्यीय समिति बनाई जा रही है। जिसमें 100 सक्रिय सदस्य हैं और 21 मुख्य सदस्य जिनकी देखरेख में बूथ को मजबूत करने की जुगत की जा रही है। इस बीच मंगलवार को मेरठ के किठौर में एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के काफिले को पुलिस ने रोक लिया। पुलिस-प्रशासन और एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं के बीच इसे लेकर तकरार की स्थिति बन गई। पुलिस के अनुसार केवल दो गाड़ियों के साथ कार्यक्रम की अनुमति दी गई थी, लेकिन कार्यकर्ता और नेता 50 गाड़ियों के जुलूस के साथ पहुंचे। एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली किठौर स्थित शाहजमाल स्थ...