लखनऊ, फरवरी 19 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने गुरुवार को अनुदान मांगें प्रस्तुत करते हुए कहा कि यूपी में 96 लाख एमएसएमई इकाइयां हैं और तीन करोड़ से अधिक को रोजगार इससे मिला है। उन्होंने कहा कि निर्यात प्रोत्साहन के लिए 3800 करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट मिला है, जो बीते साल की तुलना में 19 प्रतिशत ज्यादा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017-18 में लगभग 46,500 करोड़ रुपये का ऋण वितरण हुआ था, वहीं वर्तमान में यह बढ़कर 2.57 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। ओडीओपी पर वह बोले कि यह प्रदेश की पहचान है। प्रशिक्षण, टूलकिट, वित्तीय सहायता और विपणन सहयोग से लाखों कारीगरों को लाभ मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.