लखनऊ, फरवरी 5 -- यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में दावे-आपत्तियां व नोटिस पर सुनवाई का समय बढ़ाया जाएगा। शुक्रवार को दावे व आपत्तियां दाखिल करने का अंतिम समय है। वहीं नोटिस पर सुनवाई 27 फरवरी तक होनी है। अब चुनाव आयोग को इसे बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया है। ऐसे में छह मार्च को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित नहीं होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने बताया कि दावे-आपत्तियों व नोटिस पर सुनवाई की अंतिम तारीख बढ़ाई जाएगी। चुनाव आयोग को इसके लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। जल्द नई तारीखों का एलान किया जाएगा। मतदाता सूची से 2.89 करोड़ लोगों के नाम काटे गए हैं। कुल 12.55 करोड़ मतदाताओं की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई है। अभी प्रतिदिन ढाई लाख से तीन लाख लोग मतदाता बनने को फॉर्म-6 भर रहे हैं। ऐसे में यह लोग अंतिम मतद...