नई दिल्ली, जून 17 -- यूपी में 504 ग्राम पंचायत कम हो गई हैं और अब 57695 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा। पंचायतीराज विभाग ने आंशिक पुनर्गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। अब ग्राम पंचायतों की संख्या में कोई फेरबदल नहीं होगा। अगले साल अप्रैल में पंचायत चुनाव (UP Panchayat Election) कराए जाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रधानों के अलावा 826 ब्लॉक प्रमुख और 75 जिला पंचायत अध्यक्ष भी चुने जाएंगे। पंचायती राज निदेशालय की ओर से ग्राम पंचायतों की संख्या निश्चित कर दी गई है। वर्ष 2021 के पंचायत चुनावों में 58199 ग्राम पंचायतों में चुनाव हुआ था। शहरी सीमा का विस्तार होने के कारण बड़ी संख्या में ग्राम पंचायतें शहरों में शामिल हो गईं। जिनके कारण इस बार बीते पंचायत चुनाव के मुकाबले ग्राम पंचायतों की कम सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। करीब 36 जिले ऐसे हैं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.