लखनऊ, नवम्बर 27 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में अभी तक 48 प्रतिशत मतदाताओं के गणना प्रपत्र का डिजिटलीकरण किया जा चुका है। कुल 15.44 करोड़ में से 7.34 करोड़ मतदाताओं के गणना प्रपत्र को बीएलओ एप से डिजिटल किया जा चुका है। वहीं 17 जिलों में 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं के फॉर्मों का डिजिटलीकरण किया जा चुका है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि बीएलओ लोगों को जल्द से जल्द गणना प्रपत्र उपलब्ध करवाएं और उसे भरवा कर जमा करें। अगर जरूरत हो तो इसमें एनसीसी, एनएसएस, स्वयंसेवी संस्थाओं और नगर निकायों के कर्मियों की भी मदद ली जाए। जिन 17 जिलों में अभी तक गणना प्रपत्र ऑनलाइन भरे जा चुके हैं, उनमें औरैया, अंबेडकरनगर, चित्रकूट, बाराबंकी, पीलीभीत, सहारनपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, बस्ती, रामपुर, चंदौली, संत कबीर नगर, सिद्धार्...