लखनऊ। आशीष त्रिवेदी, सितम्बर 24 -- यूपी में मेधावी छात्राओं के गुड न्यूज है। योगी सरकार पहले चरण में 45 हजार मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने की तैयारी कर रही है। विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों में स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्राओं को देने पर मंथन किया जा रहा है। रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना के तहत यह दी जाएगी। फिलहाल, उच्च शिक्षा विभाग इसके लिए नियम-कानून तैयार करने में जुटा हुआ है। विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में कुल नौ लाख छात्राएं हैं। ऐसे में इसमें से टॉप पांच प्रतिशत मेधावी छात्राएं जो उच्च अंकों के लिए परीक्षा पास कर सेकेंड ईयर में पहुंची हैं, उन्हें यह दिया जाएगा। ऐसे में पांच प्रतिशत मेधावी छात्राओं की संख्या 45 हजार होगी। क्योंकि उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहीं छात्राओं को मुफ्त स्कूटी दी जानी है, ऐसे में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.