लखनऊ, जनवरी 12 -- - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया एआई एंड हेल्थ इनोवेशन कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन - प्रदेश में 62 एआई डाटा लैब बनेंगी, छोटे शहर में बढ़ेगा नवाचार और निवेश - सीएम बोले, स्वास्थ्य सेवाओं में एआई के प्रयोग में देश में अग्रणी बनेगा यूपी - मुख्यमंत्री ने कहा, तकनीक जब संवेदना से जुड़ती है तभी विकास समावेशी बनता है - योगी बोले, एआई से शासन प्रतिक्रियात्मक नहीं बल्कि सक्रियात्मक बन रहा पांच खास बातें - यूपी में 65 एआई डाटा लैब बनेंगी। ये सभी लैब छोटे शहरों में होंगी। इससे छोटे शहर विकास की रफ्तार पकड़ेंगे। - प्रदेश के युवाओं को एआई क्षेत्र में शोध के अवसर मिलेंगे। - आने वाले समय में बीमारियों की पहचान, उनके इलाज, वाइरस की निगरानी में एआई का इस्तेमाल होगा। - बड़ी आबादी और अस्पतालों की बड़ी संख्या की वजह से मरीजों और बीमारियों का ...