लखनऊ, फरवरी 2 -- केंद्रीय बजट 2026 में उत्तर प्रदेश को रेलवे क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। हाई-स्पीड रेल नेटवर्क के विकास के लिए यूपी को करीब 20 हजार करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। साथ ही दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलिगुड़ी के बीच हाई स्पीड कॉरिडोर को भी मंजूरी मिली है। रेलवे बजट पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत की। उसका सीधा प्रसारण उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम कार्यालय सभागार में किया गया। इस दौरान उत्तर रेलवे के डीआरएम डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दिल्ली-वाराणसी के बीच हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है, जो राज्य और देश के लिए एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद दिल्ली से वाराणसी की दूरी मात्र 3...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.