लखनऊ, दिसम्बर 26 -- कैचवर्ड : नहीं बढ़ी एआईआर की तारीख - 31 दिसंबर को जारी होगी ड्राफ्ट मतदाता सूची - 1.11 करोड़ मतदाताओं को भेजी जाएगी नोटिस लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की तारीख शुक्रवार को खत्म हो गई। पहले दो बार एसआईआर की तारीख बढ़ाई जा चुकी है लेकिन तीसरी बार इसे नहीं बढ़ाया गया। अब गणना प्रपत्र भरकर जमा करने का कार्य पूर्ण हो गया है। अभी मतदाता सूची में 15.44 करोड़ नाम हैं और इसमें से अब 2.89 करोड़ नाम काटे जाएंगे। 11 दिसंबर को कटने वाले मतदाताओं की संख्या 2.91 करोड़ थी, जिसमें से करीब दो लाख मतदाताओं को तलाश लिया गया। वहीं 1.11 करोड़ वोटरों को नोटिस भेजी जाएगी। जिन 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे जाएंगे, उनमें 1.26 करोड़ स्थानांतरित, 46 लाख मृत, 23.70 लाख डुप्लीकेट, 83.73 लाख अनुपस...