लखनऊ, फरवरी 2 -- उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्र सरकार के बजट की प्रमुख उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए "बजट उपलब्धि अभियान" चलाने जा रही है। पार्टी का उद्देश्य है कि बजट में किए गए प्रावधानों, योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आम लोगों तक सीधे पहुंचे और सरकार की प्राथमिकताओं को प्रभावी तरीके से सामने रखा जा सके। इस अभियान के तहत भाजपा के पदाधिकारी 10 फरवरी तक लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इन प्रेस वार्ताओं में पार्टी नेता बजट की मुख्य विशेषताओं, विभिन्न वर्गों के लिए किए गए प्रावधानों और विकास से जुड़े कदमों की विस्तार से जानकारी देंगे। पार्टी का मानना है कि बजट के जरिए सरकार ने जनकल्याण, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी है, जिसे जनता तक पहुंचाना जरूरी है। अभियान में विधाय...