नई दिल्ली, जून 16 -- यूपी के बरेली में कट्टरपंथी संगठन 'हैदरी दल' से जुड़े दो छात्रों को भड़काऊ गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार रविवार देर रात मेडिकल छात्र डॉ. जैश अहमद और इंजीनियरिंग छात्र शानू को गिरफ्तार किया गया जिन पर संगठन की सक्रिय गतिविधियों में शामिल होने, सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक (नगर) मानुष पारीक ने बताया कि दोनों युवक हैदरी दल से सक्रिय रूप से जुड़े हैं। एक ने संगठन के प्रचार के लिए सोशल मीडिया मंच का इस्तेमाल किया, जबकि दूसरा अपने क्लीनिक पर बैठकों की व्यवस्था करता था। इस पूरे नेटवर्क की गहनता से जांच की जा रही है। अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच जारी है। जिले के बारादरी का निवासी डॉ. जैश अहमद एक प्राइवेट होम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.