नई दिल्ली, मार्च 14 -- यूपी के हर जिले में शांतिपूर्ण चल रहा होली और जुमे की नमाज का आयोजन शाहजहांपुर में कुछ हुड़दंगियों के कारण हंगामे में बदल गया। यहां तीन जगहों पर जुलूस के दौरान हुड़दंगियों ने बवाल किया। पुलिस ने टोका-टाकी की तो पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर हुड़दंगियों को खदेड़ा और दौड़ा-दौड़ाकर पीटा भी। बवाल सदर बाजार थाना क्षेत्र के खेरनीबाग इलाके में हुआ। इसके अलावा बड़े लाट साहब के जुलूस के दौरान घंटाघर पर हुड़दंगियों पर आरएएफ के दस्ते ने लाठीचार्ज किया। हर साल निकलने वाले लाट साहब के जुलूस को लेकर इस बार जुमे के कारण खास सतर्कता बरती जा रही थी। रास्ते में पड़ने वाली मस्जिदों को तिरपाल से पहले ही ढंक दिया गया था। मुस्लिम समाज ने नमाज का समय भी आगे बढ़ा दिया था। इसी बीच शुक्रवार को होली के मौके पर बड़े लाट साहब का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.