संवाददाता, नवम्बर 30 -- यूपी के गोंडा में हॉरर किलिंग का मामला सामने आया है। एक भाई ने ही पहले बहन का रस्सी से गला घोंटकर हत्या की और फिर कार की डिग्गी में रखकर पीडी बंधे के पास फेंक दिया। शव फेंकने के बाद उसे कार से भी कुचल भी दिया। युवती की हत्या कर तरबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सिक्रेटरीपुरवा व कंचनपुर के बीच पीडी बंधा सड़क किनारे लाश फेंके जाने की घटना का पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। पुलिस ने बस्ती जिले के परसाजागीर गनेशपुर थाना वाल्टरगंज निवासी युवती की मां और भाई को गिरफ्तार भी किया है। घटना में प्रयुक्त कार भी पुलिस ने बरामद की है। एसपी विनीत जायसवाल ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम भी दिया है। 17 नवम्बर को पुलिस को ग्राम प्रधान बनगांव मंजीत सिंह ने ग्राम सिक्रेटरीपुरवा व कंचनपुर के बीच पीडी बंधा सड़क के किनारे...