लखनऊ, मार्च 19 -- यूपी में इस बार गर्मी का प्रकोप सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने मार्च से मई के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की चेतावनी दी है। साथ ही उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में हीट वेव की स्थिति बनने की अधिक संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए यूपी सरकार ने सभी जिलों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को अलर्ट कर दिया है। प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा ने हीट वेव को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा जिलाधिकारियों, मुख्य चिकित्साधिकारियों और चिकित्सा महाविद्यालयों को हीट वेव से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में हीट स्ट्रोक और गर्मी जनित बीमारियों की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। इससे संबंधित रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.