कार्यालय संवाददाता, मई 21 -- यूपी के अलीगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार रात करीब 12 बजे बिल्हौर से पानीपत जा रही प्राइवेट बस में आग लग गई। चालक, परिचालक समेत सवारियों ने बस से कूद कर जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बस जल कर खाक हो चुकी थी। जानकारी में मुताबिक बस बिल्हौर से सवारियां लेकर पानीपत जा रही थी। मथुरा रोड ओवर ब्रिज पर अचानक इंजन की तरफ से धुआं निकाला। चालक कुछ समझ पाता कि आग की लपटें निकालना शुरू हो गईं। आग देख कर यात्रियों में चीख पुकार मचा गई। बस को रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि थोड़ी ही देर में आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। चालक और क्लीनर के साथ यात्री बस से कूद गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मौके पर दमकल की दो गाड़ियों ने भरी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया मगर तब तक बस पूरी तरह से आग की भें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.