संवाददाता, दिसम्बर 3 -- UP Police Encounter: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में एनकाउंटर हुआ है। इसमें एक शातिर चोर को दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगी है। तलाशी में पुलिस को चोर के पास से 60 हजार रुपए कैश, 315 बोर का तमंचा, खोखा, डीवीआर और सफेद रंग की अपाची गाड़ी मिली है। सूचना पर सीओ अमित कुमार और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण और जांच-पड़ताल की। घायल चोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह एनकाउंटर, संतकबीनगर के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अजगईबा घाट के पास मंगलवार की देर रात हुआ। एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि मंगलवार की रात करीब सवा दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक चोर गोरखपुर की ओर से अजगईबा घाट की तरफ आ रहा है। वह अकेले घूम कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। सूचना के आधार पर कोतवाल पंकज कुमार पांडे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.