कानपुर, मार्च 24 -- कानपुर में घाटमपुर के रेउना स्थित गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर रेप के आरोपी ने सिपाही बनते ही पीड़िता के साथ शादी से इनकार कर दिया। युवती के दबाव बनाने पर शादी तो कर ली पर उसे अपने घर ले जाकर सांपों से डसवाया। शरीर में इन्फेक्शन फैलने से युवती की हालत बिगड़ गई। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। आरोप है रेउना पुलिस ने सुनवाई नहीं की, जिसके बाद सोमवार को पीड़िता डीसीपी साउथ से गुहार लगाने पहुंची। कार्रवाई के निर्देश पर पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। युवती के मुताबिक सितंबर 2020 में वह खेत पर जा रही थी तभी गांव के अनुज कुमार ने उसे दबोच लिया और घर ले जाकर दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर उसे व पिता को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद शादी करने का आश्वासन देकर रेप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.