लखनऊ, मार्च 9 -- यूपी में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग के शीर्षस्थ अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों को यूपी सरकार ट्रेनिंग दिलाएगी। इसके बाद उन्हें आधुनिक तकनीक से लैस भी किया जाएगा। इसके लिए रायबरेली में स्थित एक इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च (आईडीटीआर) को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जा रहा है। राज्य के परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का खास ध्यान विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को नवीनतम तकनीक से प्रशिक्षण देने पर है। सिंह ने बताया कि इसी क्रम में अब परिवहन विभाग के शीर्षस्थ अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों का प्रशिक्षण कराकर उन्हें तकनीक से लैस भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए रायबरेली में स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.