नई दिल्ली, फरवरी 21 -- यूपी के इटावा में एक बाइक पर सवार होकर जा रहे पांच दोस्तों में से चार की गुरुवार रात हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज गति से दौड़ रही इनकी बाइक आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई थी। पांचवें दोस्त को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। वहीं गाजीपुर में भी सड़क हादसे में चार की मौत हो गई। ऊसराहार थाना क्षेत्र के दौलतपुर में रहने वाले आशीष, हिंमाशु, प्रांशु, रोहित और नगरिया टोडर निवासी राहुल सभी दोस्त थे। ये सभी एक बाइक से गुरुवार शाम को ऊसराहार बाजार करने के बाद रात करीब नौ बजे अपने गांव लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक ऊसराहार सरसईनावर मार्ग पर रुद्रपुर चौराहे से सौ मीटर पहले इनकी बाइक किसी वाहन से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सीएचसी सरसईनावर में भर्ती कराया। यहां डॉक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.