वरिष्ठ संवाददाता, जनवरी 9 -- बर्फीली हवाओं और घने कोहरे से कानपुर समेत पूरे प्रदेश में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य के कई हिस्सों में शीत दिवस जैसी स्थिति बनी हुई है, जहां दिन और रात के पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोनभद्र का चुर्क प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 4.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, शीतलहर के कारण कानपुर और लखनऊ में प्री प्राइमरी से आठवीं तक सभी स्कूलों के बच्चों की छुट्टियां 10 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। कानपुर के डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने छुट्टियों को लेकर गुरुवार को आदेश जारी करते हुए कहा कि स्कूलों में इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। 9वीं से 12वीं तक के स्कूल पूर्व की तरह खुलेंगे। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान 12 शहरों में सर्दी का असर ज्यादा रहा। मौसम विभाग का पूर्वान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.