लखनऊ, दिसम्बर 6 -- वरिष्ठ आईएएस अफसर कामिनी चौहान रतन प्रतिनियुक्ति पर यूपी में वापस लौट गई हैं। यूपी सरकार ने 1997 बैच की आईएएस कामिनी चौहान रतन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कामिनी चौहान को प्रमुख सचिव राज्य कर बनाया है। अभी तक इसका प्रभार एम देवराज के पास था। देवराज ने इस विभाग में रहने के दौरान जीएसटी चोरी रोकने के साथ ही विभाग में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान बहुत से अधिकारियों को निलंबित करने के साथ ही बर्खास्त भी किया गया। कामिनी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आने के बाद 25 नवंबर को नियुक्ति विभाग में अपने ज्वाइनिंग दी है। वह 6 दिसंबर 2019 को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गई थीं। वह 11 जनवरी 2018 से 17 जनवरी 2019 तक इसी विभाग में आयुक्त के पद पर रह चुकी हैं। एम देवराज को नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग का प्रमुख सचिव बनाए ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.