नई दिल्ली, अगस्त 29 -- यूपी में लगातार समय दिए जाने के बाद भी ई-केवाईसी नहीं कराने वाले लाखों राशनकार्ड लाभार्थियों के राशन पर संकट के बादल मंडराने जा रहे हैं। सरकार ने राशन के पात्र लाभार्थियों को ई-केवाईसी कराने के लिए 31 अगस्त तक का समय दिया है। इस डेट तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले लाभार्थियों का राशन तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया जाएगा। इस बीच जो ई-केवाईसी कराएगा उसका राशन ही वितरित होगा। जिला पूर्ति विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मेरठ जनपद में 5 साल से ऊपर के कुल 24 लाख 12 हजार 957 राशन लाभार्थी हैं। इनमें से अभी तक केवल 20 लाख 45 हजार 276 ने ही अपनी ई-केवाईसी कराई है। यानि 3 लाख 67 हजार 681 सदस्यों के राशन पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसा ही हाल हापुड़ जिले का भी है। यहां कुल 9 लाख 60 हजार 853 लाभार्थियों में से 8 लाख 19 हजार 83 ने ही ई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.