बरेली (भोजीपुरा), फरवरी 7 -- यूपी के बरेली जिले में सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ा किया है। पकड़ा गया सेक्स रैकेट भोजीपुरा में बड़ा बाईपास स्थित ढाबे पर चल रहा था। जिस ढाबे पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था वह रिटायर्ड दरोगा का निकला। सूचना पर एएसपी शिवम आशुतोष सिंह मौके पर पहुंचे और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से तीन कॉलगर्ल और ढाबा संचालक समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री, 2200 रुपये, दो वाहन और सात मोबाइल बरामद किए हैं। एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि भोजीपुरा पुलिस को बड़ा बाईपास स्थित अपना ढाबा में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिली थी। इस पर इंस्पेक्टर राजीव सिंह और महिला शक्ति केंद्र की टीम के साथ घेराबंदी कर ढाबा पर छापा मारा गया। ढाबा पर बने कमरों की तलाशी लेने...