हरदोई, अक्टूबर 6 -- यूपी के हरदोई में युवक के साथ हैवानियत भरा मामला सामने आया है। बिलग्राम थाना क्षेत्र के सड़ियापुर गांव में एक युवक को चोरी के आरोप में बेरहमी से पीटा गया। इसके बाद उसे निर्वस्त्र कर बांध दिया गया। हमलावरों ने युवक की आंखे और कान में मिर्च और चूना भी भरा। इसके बाद हमलावरों ने युवक का कान काट दिया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित ग्रामीणों व अन्य लोगों के साथ एसपी से मिला और कार्यवाई की मांग की। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के सढ़ियापुर निवासी अनुज शुक्ला ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट का आरोप लगाया है। अनुज शुक्ला ने बताया कि रात करीब 10 बजे वह अपने खेत से घर लौट रहा था तभी शिवसागर, अनिल कुमार, रिंकू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.