वरिष्ठ संवाददाता, मई 3 -- Monkeypox in UP: उत्तर प्रदेश में मंकीपॉक्स की एंट्री हो गई है। संक्रमित युवक बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। मरीज की हालत अब स्थिर है। डॉक्टरों ने उसकी जीनोम सीक्वेंसिंग करने का फैसला किया गया है। मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजकिशोर सिंह की अगुवाई में तीन डॉक्टरों की टीम मरीज की हालत पर नजर रखे हुए हैं। इसमें दो रेजिडेंट भी उनके साथ हैं। देवरिया के बनकटा का 35 वर्षीय युवक दुबई की एक कंपनी में काम करता है। उसे यह संक्रमण दुबई में ही हुआ था। बीमार होने के बाद वहां से वह फ्लाइट से दिल्ली होते हुए लखनऊ पहुंचा। लखनऊ से वह बस से देवरिया पहुंचा। इस दौरान दुबई प्रशासन ने भारतीय दूतावास को उसके मंकीपॉक्स से संक्रमित होने की सूचना दी। जिसके बाद दिल्ली से लेकर देवरिया तक हड़कंप मच गया। पहले उसे देवरिया के देवरहवा ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.