शाहजहांपुर, फरवरी 15 -- यूपी के शाहजहांपुर जिले में मिट्टी खनन को लेकर विवाद हो गया। मदनापुर थाना क्षेत्र के बंधा गांव में रविवार सुबह मिट्टी खनन को लेकर हुए विवाद में 18 वर्षीय ट्रैक्टर चालक शोभित पाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि गांव के चौकीदार और उसके साथियों ने पहले शराब पीने के लिए रुपये मांगे और अपने घर मिट्टी डलवाने का दबाव बनाया। इंकार करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर हालत में सीएचसी ले जाए गए चालक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक शोभित रविवार सुबह करीब छह बजे गांव के ही एक ट्रैक्टर से वीरपाल के खेत में मिट्टी लेने गया था। खनन का काम चल ही रहा था कि गांव का चौकीदार जौहरी पुत्र बद्री अपने साथ उदयवीर, बलबीर और शिवजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.