लखनऊ, मई 26 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने, तकनीकी का एकीकरण करने और योजनाओं को लागू करने की दिशा में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (आईसीएआर) का दौरा किया। इस दौरान आईसीएआर-एनबीएफजीआर की निदेशक डॉ. काजल चक्रवर्ती ने उन्हें मत्स्य आनुवंशिक संसाधन संरक्षण, विकास और सतत उपयोग में संस्थान के कायों की जानकारी दी। मत्स्य पालन विकास को और तेज करने के लिए उन्नत तकनीकों को एकीकृत करने की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए डॉ. निषाद ने गेम-चेंजर के रूप में मिल्ट क्रायोप्रिजर्वेशन तकनीक के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने इसके व्यावसायीकरण और मछली किसानों के बीच बड़े पैमाने पर प्रसार की वकालत की, जो साल भर बीज की उपलब्धता और बेहतर प्रजनन परिणाम सुनिश्चित कर सकता है। बातचीत के दौर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.