लखनऊ, फरवरी 22 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। ब्रूअर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) ने यूपी सरकार की वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए घोषित नई आबकारी नीति का स्वागत किया है। एसोसिएशन ने इसे एक प्रगतिशील और संतुलित कदम बताते हुए कहा है कि यह नीति न केवल राजस्व वृद्धि में सहायक होगी, बल्कि जनस्वास्थ्य के लक्ष्यों को भी ध्यान में रखती है। बीएआई के महानिदेशक विनोद गिरी ने बताया कि बीयर उद्योग का इको-सिस्टम उत्तर प्रदेश में करीब 5500 करोड़ रुपये का भारी-भरकम निवेश कर रहा है। इसमें प्रमुख कंपनियां नई ग्रीनफील्ड ब्रुअरीज में 1400 करोड़ रुपये का निवेश कर रही हैं। इसके साथ ही कैन, ग्लास और माल्टिंग यूनिट्स जैसे सहायक उद्योगों के आने से राज्य के ग्रामीण और आंतरिक इलाकों में प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। बीयर की कीमतों में बदलाव नहीं नई नीति की सबसे बड़...