आगरा, जनवरी 11 -- यूपी में बिजली टेंडर घोटाले में शिकंजा कसा गया है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) के फतेहाबाद सर्किल में हुए भ्रष्टाचार में फंसे छह अफसरों समेत 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस घोटाले में तीन सालों में 29 करोड़ के टेंडर में हेराफेरी करके 11 फर्मों को नियम विरुद्ध टेंडर दिए गए। मुख्य अभियंता की कमेटी ने खुलासा किया। दो अधीक्षण अभियंता समेत चार कर्मचारी निलंबित किए जा चुके हैं। मामले के मुताबिक डीवीवीएनएल के फतेहाबाद सर्किल में बिजनेस प्लान की टेंडर प्रक्रिया में भ्रष्टाचार की शिकायत मुख्य अभियंता कपिल सिंधवानी से की गई थी। जांच में शिकायत सही पाई जाने पर उन्होंने टेंडर का कार्य देखने वाले शिविर सहायक नीरज पाठक को एक नवंबर-2025 को निलंबित कर दिया। लेखाकार की संदिग्धता पर 10 नवंबर 25 को लेख...