नई दिल्ली, मार्च 13 -- यूपी में बिजली चोरी वाले इलाकों में कर्मचारियों की मॉनिटरिंग करने का अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही कहा गया है कि 80 प्रतिशत से ज्यादा लाइन लॉस वाले इलाकों में लाइनमैन अब सीधे बर्खास्त किए जाएंगे। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बुधवार को शक्ति भवन में विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को कई आदेश दिए। यह भी कहा कि त्योहार पर सभी को अनवरत बिजली मिले, इसके लिए बिजली कर्मचारी अभी से सजग और सचते रहें। कहीं से भी कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्मियों को लेकर भी अभी से तैयारी शुरू कर दी जाए। आदेश दिए हैं कि गलत कामों में शामिल बिजली कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई तो हो ही, उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करवाई जाए। यह भी कहा कि होली के अवसर पर पूरे प्रदेश में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.