लखनऊ, जून 10 -- चढ़ते पारे से बिजली की मांग ने बीते साल की अधिकतम मांग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार को देर रात अधिकतम मांग 31,058 मेगावॉट पहुंच गई। बीते साल बिजली की अधिकतम मांग 24 जून को 30,764 मेगावॉट पहुंची थी। रविवार देर रात इस साल पहली बार बिजली की मांग ने 30,161 मेगावॉट का स्तर छुआ था। मौसम विभाग ने जिस तरह से अभी अगले कुछ दिनों तक मौसम में किसी भी तरह की राहत का अनुमान नहीं जताया है, उससे अभी बिजली की मांग में और भी इजाफा होने की उम्मीद है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा है कि आने वाले समय में जो भी मांग बढ़ेगी, उसे सकुशल पूरा करने के लिए बिजली विभाग पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि इस साल बिजली की अधिकतम मांग 32,000 मेगावॉट से अधिक जा सकती है। विभाग ने इसे पूरा करने की पर्याप्त व्यवस्था कर ली है। तय शेड्यूल के मुताबिक उपभोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.