नई दिल्ली, जनवरी 28 -- यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को झटका लगा है। फरवरी का बिजली बिल 10 प्रतिशत बढ़कर आएगा। यूपी पॉवर कॉरपोरेशन ने ईंधन अधिभार शुल्क में अब तक की सबसे बड़ी वसूली का आदेश जारी कर दिया है। वहीं, इस इजाफे को दोषयुक्त और संदिग्ध बताते हुए राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने नियामक आयोग से हस्तक्षेप करने के लिए लोक महत्व का प्रस्ताव दाखिल किया है। साथ ही अब तक हुई हर महीने की गणना के जांच की भी मांग की है। नियामक आयोग ने ईंधन और ऊर्जा खरीद में लगे अतिरिक्त शुल्क की भरपाई बिजली बिल में किए जाने की व्यवस्था बीते साल जनवरी में दी थी। तब तय किया गया था कि हर महीने की ऊर्जा व ईंधन खपत की रकम चौथे महीने के बिल में वसूली जाएगी। पावर कॉरपोरेशन ने कहा है कि नवंबर में हुए अतिरिक्त खर्च की भरपाई के लिए वह फरवरी के बिजली बिलों में दस प्रतिशत रक...