आगरा, अप्रैल 17 -- यूपी के आगरा में डीजे की तेज आवाज के चलते बखेड़ा हो गया। तेज आवाज को लेकर कुछ हमलावरों ने बारातियों पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं दूल्हे को भी घोड़ी से नीचे गिरा दिया। ये घटना तब हुई जब बारात घर से निकलने के लिए तैयार थी। हमलावारों ने कई बारातियों को भी पीटा। मजबूरन बारातियों को गेस्ट हाउस तक पैदल ही जाना पड़ा। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। आजतक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना की छलेसर गांव की है। यहां रोहित पुत्र हाकिम निवासी बृन्दावन मथुरा की प्रियंका पुत्री नाथोली गांव नगला तल्फ़ी गढ़ी रामी के साथ शादी होनी थी। बुधवार रात बरात चढ़ते समय कैंटर में डीजे की आवाज कम करने को लेकर ग्रामीणों और बरातियों में झगड़ा हो गया था। इसके बाद कहासुनी हुई और फिर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.