वार्ता, अगस्त 27 -- उत्तर प्रदेश में लगातार मूसलाधार बारिश के बीच 17 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ प्रभावित बलिया, बहराइच, बदायूं, चंदौली, कानपुर नगर, हरदोई, फर्रुखाबाद, गोंडा, कासगंज, लखीमपुर खीरी, मेरठ, मीरजापुर, मुजफ्फनगर, शाहजहांपुर, उन्नाव, प्रयागराज और वाराणसी में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को बाढ़ प्रभावित जिलों के प्रभारी मंत्रियों को अपने-अपने जिलों में तत्काल राहत और बचाव कार्य की कमान संभालने के निर्देश दिये हैं। सीएम सभी जनप्रतिनिधियों से भी बढ़-चढ़कर इस कार्य में भाग लेने और प्रभावित लोगों की हर जरूरत का ध्यान रखने को कहा। योगी ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष निर्देश दिये कि कोई भी व्यक्ति बाढ़ की समस्या से परेशान न हो, प्रभाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.