बम्हनपुर, जनवरी 10 -- यूपी के लखीमपुर खीरी में बाघ के हमले से एक बार फिर दहशत फैल गई। खेत पर चारा लेने के गए दो लोगों पर बाघ ने हमला कर लिया। पहली घटना में झांड़ियों के अंदर छिपकर शिकार ढूंढ रहे बाघ ने ग्रामीण पर हमला बोल दिया तो वहीं दूसरी जगह चारा लेने गई महिला को बाघ खींच ले गया। ग्रामीण बाघ के हमले से घायल हो गया, जिसे पलिया सीएचसी ले जाया गया। लेकिन महिला का अभी तक कहीं कुछ पता नहीं चला गया। वन विभाग की टीम बाघ और महिला की तलाश में जुटे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेला कलां गांव निवासी 60 वर्षीय वाजिद अली पुत्र रुस्तम शनिवार दोपहर के समय चारा लेने खेत की ओर गए थे। इसी दौरान अचानक झाड़ियों से निकले बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाघ के नाखूनों के पंजे वाजिद अली के हाथ और पीठ में लगे हैं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.