नई दिल्ली, दिसम्बर 3 -- उत्तर प्रदेश में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार ऐक्शन मोड में है। सरकार ने इनके खिलाफ बड़ा अभियान चलाने का निर्णय लिया है। सीएम योगी ने 17 नगर निकायों में काम करने वाले लोगों का सत्यापन कर संदिग्धों की लिस्ट बनाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही हर मंडल में डिटेंशन सेंटर बनाने का भी निर्देश दिया गया है। सीएम ने कहा है कि रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों की लिस्ट कमिश्नर और आईजी को सौंपी जाए। उन्होंने प्रदेश के सभी कमिश्नर और आईजी को यह आदेश दिया है कि पहले चरण में मंडल स्तर पर डिटेंशन सेंटर बनाए जाएं। हर मंडल में एक डिटेंशन सेंटर बनाया जाए। सीएम योगी के इस आदेश के बाद लखनऊ से लेकर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्रशासनिक अमला ऐक्शन में है। बता दें कि देश में अवैध घुसपैठियों को लेकर मं...