हिन्दुस्तान संवाददाता, मई 1 -- यूपी के फिरोजाबाद में एक बसपा नेता समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने जमीन का बैनामा कराने में धांधलेबाजी की और फर्जी कागजात का इस्तेमाल किया। बताया जा रहा है कि थाना मक्खनपुर पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर षडयंत्र के तहत कृषि भूमि का बैनामा करने वाले दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक बसपा का नेता है और बसपा से विधानसभा का प्रत्याशी बनाया था। रातोंरात टिकट कटने पर निर्दलीय चुनाव लड़कर हार गया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह थाना मक्खनपुर ने पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर धोखाधड़ी कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर षडयंत्र के तहत कीमती कृषि भूमि का बैनामा करने वाले दो अभियुक्तों को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों के नाम प्रकाश बाबू पुत्र गजाधर सिंह निवासी 99 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.