लखनऊ, जुलाई 9 -- यूपी ने बुधवार को पौधरोपण का नया कीर्तिमान बनाया। प्रदेश में एक दिन में 37 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या था। अभियान के तहत शाम छह बजे तक 37.21 करोड़ पौधे लगाए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में पौधा लगाकर एक पेड़ मां के नाम 2.0 महा अभियान-2025 का शुभारंभ किया। उन्होंने आजमगढ़ व गोरखपुर में भी पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम' लगाने के आह्वान के तहत पौधरोपण किया गया है। इसमें 26 विभागों सहित जनभागीदारी भी शामिल थी। पौधरोपण के मामले में प्रदेश के खाते में बुधवार को एक और उपलब्धि जुड़ गई। एक दिन में 37 करोड़ से अधिक पौधे लगे। वहीं मुख्यमंत्री ने अयोध्या में कार्बन फाइनेंसिंग के तहत सात किसानों को कार्बन क्रेडिट की धनराशि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.