नई दिल्ली, फरवरी 9 -- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सोमवार से शुरू हो रहे विधानमंडल के बजट सत्र में राज्य के विकास का नया रोडमैप पेश करने जा रही है। जहाँ एक ओर 11 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा नया बजट पेश किया जाना तय है, वहीं दूसरी ओर चालू वित्तीय वर्ष (2025-26) के बजट खर्च के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। आंकड़ों के मुताबिक, मौजूदा बजट का एक बड़ा हिस्सा अब भी सरकारी फाइलों और आवंटन की प्रक्रियाओं में फंसा हुआ है।मौजूदा बजट: आवंटन और खर्च की सुस्त रफ्तार सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मुख्य बजट और दो अनुपूरक बजटों को मिलाकर कुल 8,65,079.46 करोड़ रुपये का विशाल आकार तैयार किया था। हालांकि, वित्त विभाग के ताजा आंकड़े बताते हैं कि 6 फरवरी तक इस राशि का केवल 54.42 प्रतिशत (4,70,835.97 करोड़) ही विभागों को आवंटित किया जा सका है। यह भी...