संवाददाता, जून 27 -- यूपी के मुजफ्फरनगर में खतौली क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव में डकैतों ने बच्चों को कमरे में बंदकर डकैती डाली और नगदी समेत लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए। इस दौरान जाग होने पर सामने आए ग्रामीण पर बदमाशों ने गोली चलाई, जिसमें वह बाल-बाल बचा। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। घटना गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। गांव मोहद्दीनपुर निवासी ग्राम प्रधान तौसीफ का भाई अनवर दो दिनों से अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया हुआ था। घर पर अनवर का पुत्र आहन और प्रधान का बेटा अनस मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में सो रहे थे। बुधवार देर रात करीब ढाई बजे पांच बदमाश अनवर के मकान में घुस गए। छत पर सो रहे बच्चों का कमरा ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.