शैलेंद्र श्रीवास्तव, फरवरी 25 -- योगी सरकार शहरों में लोगों की आवासीय जरूरतों को पूरा करने और उद्योग लगाने के लिए भूमि की व्यवस्था कराने के लिए सालों से बंद पड़े केंद्र सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम की भूमि को वापस लेने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी जिम्मेदारी 'स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन' को सौंपी है। प्रदेश भर से ऐसी भूमि का ब्योरा एकत्र करने की दिशा में काम शुरू हो गया है। इन जमीनों को लेकर शहरों में अपार्टमेंट और उद्योग लगाने के लिए दिए जाएंगे।सालों से बंद उपक्रम लिए जाएंगे केंद्र सरकार ने सार्वजनिक उपक्रम लगाने के लिए यूपी से समय-समय पर काफी भूमि ली है। इन पर लेदर फैक्ट्री, लाल इमली, कपड़ा उद्योग के साथ अन्य तरह के उपक्रम लगाए गए। बदले समय के साथ उपयोगिता समाप्त होती गई और ये बंद होते गए। कुछ मामलों का विवाद न्य...