अलीगढ़, फरवरी 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी में बंदरों व कुत्तों को पकड़े जाने की प्रभावी कार्ययोजना बनाए जाने का मुद्दा शिक्षक एमएलसी डा. मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने बुधवार विधान परिषद में उठाया। शिक्षक एमएलसी ने नियम 110 के अन्तर्गत कहा कि प्रदेश के कानपुर नगर, अलीगढ़ एवं लगभग सभी जनपदों में बंदरों एवं कुत्तों से आम जनमानस में भय का माहौल व्याप्त है। बंदर बिजली के तारों से प्रायः छेड़छाड़ करते रहते हैं। जिससे विद्युत व्यवस्था बाधित होती रहती है। घर के छतों पर चढ़कर काफी नुकसान पहुँचाते है और आम जन खास तौर से बच्चों एवं बुजुर्गों को काटकर चोटिल कर देते हैं। कभी-कभी बन्दरों की वजह से लोगों को गंभीर चोटें आ जाती हैं। इसी प्रकार गलियों में घूमते हुए आवारा कुत्ते भी लोगों को काट लेते हैं तथा वाहन दुर्घटना की मुख्य वजह भी बनते हैं। ऐसे म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.