लखनऊ, फरवरी 1 -- यूपी में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। उत्तरी पाकिस्तान और हरियाणा के ऊपर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच अब बारिश का दौर शुरू हो गया है। बीती रात से ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बादलों ने डेरा डाल दिया और जमकर बरसात हुई, जिससे वायुमंडलीय अस्थिरता बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी चार फरवरी तक बारिश और सर्दी का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, एक के बाद एक तीन पश्चिमी विक्षोभों के असर से बारिश का यह दौर अभी थमने वाला नहीं है। देर रात से सोमवार की सुबह तक बारिश पश्चिमी हिस्सों से निकलकर मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच जाएगी। अगले 48 घंटों में रात के तापमान (न्यूनतम तापमान) में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे रात क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.