वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 25 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गोरखपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि सुरक्षा का बेहतर माहौल देने के लिए बड़े सुधार किए गए। एक तरफ यूपी में सात पुलिस कमिश्नरेट बनाए गए। वहीं जिला स्तर पर भी बेहतर ढांचा खड़ा किया गया। आठ साल में 2.12 लाख से ज्यादा पुलिस कार्मिकों की भर्ती की गई। इनमें से 1.56 लाख पुलिसकर्मी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं जबकि 60 हजार से अधिक की भर्ती अभी संपन्न हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में यूपी में मात्र 6000 पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग हो सकती थी। लेकिन अब जिन 60 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती हुई है, सबकी ट्रेनिंग एक साथ होगी। प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को गोरखपुर में आयोजित विकास उत्सव के शुभारंभ के बाद सर्किट हाउस में मीडियाकर्मियों से बातचीत में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.