लखीमपुरखीरी, फरवरी 24 -- लखीमपुर, संवाददाता। यूपी में पहली बार बाघों और गैंडों के बाद अब कतर्निया के एक तेंदुए को रेडियो कॉलर आईडी लगाई गई है। दुधवा टाइगर रिजर्व के कतर्निया घाट के ट्रांस शारदा क्षेत्र में छोड़े गए तेंदुए की हर हरकत पर वन विभाग की नजर रहेगी। उसके गले में पड़ी आईडी को कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। इससे तेंदुए के स्वाभाव और अन्य तरह के आ रहे बदलाव के साथ उसकी चहलकदमी के तरीकों पर भी अध्ययन होगा। धौरहरा वन रेंज की हौकना मैया बीट के गांव चदैयापुर में वन विभाग ने रेस्क्यू कर मादा तेंदुआ को पकड़ा था। पकड़े गए मादा तेंदुआ का स्वास्थ्य परीक्षण बेहतर मिलने पर उसे जंगल छोड़ा गया। जंगल छोड़ने से पहली बार तेंदुआ को रेडियो कालर लगायी गई है। दुधवा प्रशासन का दावा है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी तेंदुए को रेडियो कॉलर आईडी लगानी पड़ी है...