नई दिल्ली, जून 20 -- यूपी के फिरोजाबाद में पति-पत्नी की हत्या कर, लूटपाट करने वाले बदमाश से शिकोहाबाद पुलिस और एसओजी की मुठभेड़ हो गई। यूपी पुलिस एनकाउंटर में गोली लगने से बदमाश ढेर हो गया। वहीं एसओजी का एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश के शव को पीएम के लिए भिजवाया दिया। वहीं, घायल सिपाही का शिकोहाबाद के संयुक्त जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। शिकोहाबाद के अवागंगा रोड पर चार मार्च की रात को अवगंगा रोड पर मुन्नालाल व उनकी पत्नी मिथलेश घर के बाहर खाली प्लाट में पशुओं की रखवाली के लिए सो रहे थे। तभी एक बदमाश ने लूटपाट के उद्द्देश्य से उनकी हत्या कर दी। आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बदमाश एटा रोड के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.