नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। उन्होंने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में शनिवार को नामांकन किया। उनका अकेला नामांकन हुआ है, इसलिए उनके प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की केवल औपचारिक घोषणा ही बाकी है। इसके अलावा भाजपा राष्ट्रीय परिषद के लिए भी शनिवार को कुल 120 नामांकन दाखिल किए गए। केंद्रीय चुनाव अधिकारी एवं मंत्री पीयूष गोयल रविवार को उनके नाम का औपचारिक ऐलान करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह आदि उनके प्रस्तावकों में शामिल रहे। पंकज चौधरी पूर्व नियोजित कार्यक्रम के मुताबिक शनिवार को नई दिल्ली से चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा पहुंचे। वहां पार्टी के कार्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.