लखनऊ, फरवरी 5 -- हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने एक मामले की सुनवाई के दौरान पाया कि प्रदेश में पिछले लगभग दो साल में 1,08,300 लोग लापता हो चुके हैं, जिनके संबंध में गुमाशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हैं। इनमें से मात्र 9700 लोगों का पुलिस पता लगा सकी है। न्यायालय ने इस स्थिति को बेहद चिंताजनक व गंभीर करार दिया। साथ ही मामले को 'प्रदेश में गुमशुदा व्यक्तियों के संबंध में' शीर्षक से जनहित याचिका दर्ज करने का आदेश दिया है। मामले की सुनवाई गुरुवार को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति अब्दुल मोईन व न्यायमूर्ति बबीता रानी की खंडपीठ ने विक्रमा प्रसाद की याचिका पर दिया। शहर के चिनहट क्षेत्र निवासी याची की ओर से कहा गया है कि उसका बेटा जुलाई 2024 में लापता हो गया था, इस संबंध में उसने चिनहट थाने में गुमशुदगी की सूचना भी दर्ज करायी लेकिन पुलिस की ओर से कोई भी संतोषजनक क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.