फतेहाबाद (आगरा), जून 15 -- यूपी में रविवार रात हादसा हो गया। लखनऊ से पुलिस भर्ती परीक्षा में सफल नव नियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद आगरा लेकर आ रही रोडवेज बस में ट्रक ने टक्कर मार दी। तीन सिपाही घायल हो गए। बस रेलिंग तोड़ते हुए खंदी में जा गिरी। मौके पर काफी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक रविवार रात 8.30 बजे लखनऊ से पुलिस भर्ती के नव चयनित सिपाही नियुक्ति पत्र लेकर ताज डिपो की बस से आगरा पुलिस लाइन आ रहे थे। बस में 44 सिपाही व चालक सहित कुल 47 लोग सवार थे। बस जैसे ही थाना फतेहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 27.800 पर पहुंची तो चालक ने बस को किनारे खड़ा कर दिया। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। बस में बैठे सिपाहियों में चीख पुकार मच गई। बस रेलिंग तोड़ते हुए नीचे खंदी में ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.